नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा फिर कानूनी विवादों में घिर गई हैं। बुधवार को दिल्ली के मंदिर मार्ग साइबर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें उन पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करके एक फर्जी (डीपफेक) वीडियो प्रसारित करने का आरोप है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया, जिसमें कथित तौर पर वरिष्ठ आईपीएस अजय पाल शर्मा की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उक्त वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसे एआई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है। यह भी पढ़ें- EVM में BJP के बटन पर चिपकाया टेप, बंगाल में वोटिंग के बीच TMC पर धांधली के आरोप आरोप है कि इस वीडियो का मकसद जनता में भ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.