नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। टीएमसी विधायक दल में टूट के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी ) में एक और बड़ी बगावत पार्टी के सांसदों ने कर दी है। सोमवार को एक तरफ ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी से गले मिलकर विपक्षी गठबंधन में गर्मजोशी का संकेत दे रही थीं। दूसरी तरफ, पार्टी के कई सांसद भाजपा नेताओं से मिलकर बगावत की रणनीति बना रहे थे। दावा किया जा रहा है कि 20 बागी सांसदों ने केंद्र में एनडीए सरकार को समर्थन देने के अपने फैसले से लोकसभा अध्यक्ष को अवगत करा दिया है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर सोमवार को तृणमूल के कई सांसदों ने मुलाकात के बाद अलग गुट बनाने का दावा किया है। इन बागी सांसदों ने भूपेंद्र यादव के आवास पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की। सूत्रों ...