मधुबनी, जून 6 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के बैली विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार रहे कैलाश मिश्र को बंगाल पुलिस ने बिहार से हिरासत में लिया है। घटना शनिवार रात की है। कैलाश को रहिका और अरेर के बीच रास्ते में रोककर पुलिस ने कार्रवाई की है। उस समय कैलाश मिश्रा बिहार में अपने पैतृक गांव अरेर बंगाल से आ रहे थे। डीएसपी अमित कुमार ने कैलाश मिश्रा को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। कैलाश अरेर थाना के पश्चिम टोला के निवासी हैं। वह काफी दिनों से सपरिवार पश्चिम बंगाल के बैली इलाके में रहते हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार रात टीएमसी नेता कैलाश मिश्र अपने गांव अरेर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- आचार संहिता उल्लंघन में मिली जमानत तभी फिल्मी अंदाज में बंगाल पुलिस ने मधुबनी पुलिस के सहयोग से बीच रास्ते में रोककर हि...