रांची, अप्रैल 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच संभावित राजनीतिक सहयोग की चर्चा तेज हो गई है। झारखंड के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव किसी भी राजनीतिक दल के लिए महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों के बीच सहयोग स्वाभाविक है और चुनाव के दौरान एक-दूसरे का समर्थन किया जाना चाहिए। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ झामुमो के पुराने और अच्छे संबंध रहे हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन टीएमसी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल जा सकते हैं। फिलहाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.