टीएमसी कार्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम
रांची, जून 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रदेश कार्यालय, रांची में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फिल्मोन टोप्पो, समाजसेवी एवं पर्यावरण संरक्षक दयानंद प्रसाद सिंह, रांची जिला युवा अध्यक्ष मोसिम हवारी, कार्यकर्ता खगेश महतो और शिव राम दुबे उपस्थित थे। दयानंद प्रसाद सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं प्रतिदिन सुबह-शाम कार्यालय और अपने आवास पर पौधों को पानी देकर उनका संरक्षण करते हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान यह भी पढ़ें- आरएलए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.