मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में टाइम्स नेटवर्क और जूम के सहयोग से यूपी राइज-2026 संवाद, संकल्प, सफलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के इन्नोवेशन, करियर, स्टार्टअप और फंडिंग को लेकर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। कार्यक्रम के पिचिंग सेशन में टीएमयू की 12 चुनिंदा टीमों ने अपने अभिनव विचारों और स्टार्टअप मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें ओरल केयर इन्नोवेटर्स टीम ने पहला स्थान हासिल कर 25 हजार रुपये का कैश प्राइज जीता। सॉकेट सर्वर टीम दूसरे और वास्तविकता टीम तीसरे स्थान पर रही। प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में विजेताओं को सम्मानित किया गया。

समारोह का शुभारंभ समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं की उद्यमिता और करिय...