मुरादाबाद, जनवरी 2 -- तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू), में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 छात्राओं के लिए सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभरी। सितंबर से दिसंबर 2025 तक चले अभियान के तहत यूनिवर्सिटी की 6,000 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा, सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिए गए। नोडल अधिकारी प्रो. शिवानी एम कौल ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 ने छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...