टीएमबीयू स्नातक सेमेस्टर-1 में 35 हजार से ज्यादा नामांकन
भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में ऑनस्पॉट के तहत नामांकन सोमवार को समाप्त हो गया है। अंतिम दिन तक विवि में प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 35 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। हालांकि कुल नामांकित विद्यार्थियों का डाटा तैयार किया जा रहा है। सभी कॉलेजों का नामांकन डिटेल अपडेट होने के बाद स्पष्ट कुल संख्या मिलेगी। समर्थ के नोडल अधिकारी डॉ. एएएन सहाय ने बताया कि चार मेधा सूची के बाद ऑनस्पॉट में नामांकन का विकल्प दिया गया था। यह भी पढ़ें- आज भर होगा स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.