टीएमबीयू में लंबित रह गई मांग, पीयू में मूल्यांकन करेंगे गेस्ट फैकल्टी
भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में लंबे समय से अतिथि शिक्षक परीक्षाओं में पर्यवेक्षक बनाने और उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन करने की अनुमति की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह मांग विवि स्तर तक ही फाइलों में सिमट कर रह गई। वहीं दूसरी ओर पूर्णिया विवि में अतिथि शिक्षकों को उक्त दोनों कार्यों की अनुमति मिल गई है। पूर्णिया विवि के कुलपति ने मामले में लोकभवन को पत्र लिख आदेश मांगा था। इस पर लोकभवन से राज्यपाल के अपर सचिव संजय कुमार द्वारा इस संबंध में अनुमति देते हुए विवि को पत्र लिखा। पूर्णिया विवि प्रशासन ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें सभी संस्थान के प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे स्नातक स्तरीय परीक्षाओं में अतिथि शिक्षकों को पर्यवेक्षक और और उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में आवश्यकतानुसार लगा सकते हैं। इस अधिसूचना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.