भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में अब वर्दी भत्ता पाने वाले चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को अपने कर्तव्य पर वर्दी में ही उपस्थित रहना होगा। यदि वे बिना वर्दी कर्तव्य पर दिखते हैं तो उनका वर्दी भत्ता काट लिया जाएग। यही नहीं सख्ती सिर्फ वर्दी भत्ता तक नहीं होगी। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उस दिन का वेतन भी काट लिया जाएगा। यह निर्णय विवि में छह दिसंबर को आयोजित सिंडिकेट की बैठक में लिया गया था। सीनेट की भी इस निर्णय पर सहमति है। इसको लेकर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने अधिसूचना जारी कर दी है। यही नहीं संबंधित संस्थान, विभाग के प्रधान को भी निर्देश दिया गया है कि वे अर्हता वाले कर्मियों को वर्दी के नियम पालन करने को लेकर सख्ती से निर्देशित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.