भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में पिछले साल अप्रैल 2025 में हुए 70 अतिथि शिक्षकों के नियुक्ति की उच्च स्तरीय जांच होगी। इस लेकर कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में पीजी अर्थशास्त्र के हेड डॉ. अनिल तिवारी, बजट पदाधिकारी डॉ. एएन सहाय और पीजी दर्शनशास्त्र के हेड डॉ. पूर्णेंदु शेखर झा शामिल किए गए हैं। कमेटी गठन की पुष्टि कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने की है। होली के अवकाश को लेकर जांच शुरू नहीं हुई थी। अब शुक्रवार से विवि खुलेगा, इसके बाद जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।यह नियुक्ति तत्कालीय कुलपति प्रो. जवाहर लाल के समय हुई थी। विवि की तरफ से जब बहाली की प्रक्रिया चल रही थी, तब सभी विषय मिलाकर 148 रिक्तियां जारी की गई थी। इसमें नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.