भागलपुर, मई 8 -- भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में नामांकन आवेदन जारी है। हर दिन विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पहली मेधा सूची जारी होने के बाद नामांकन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन व्यवस्था से होना है। इसके लिए पूर्व में नामांकन समिति में निर्णय लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...