भागलपुर, अगस्त 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीमएबीयू में मास्टर ऑफ एजुकेशन (एमएड) के एक साथ दो सत्र में नामांकन होंगे। यह सत्र : 2025-27 और 2026-28 होगा। इसके लिए आवेदन और संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। दो सितंबर से 13 सितंबर के बीच नामांकन आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगा। 20 सितंबर के संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) आयोजित होगी। 25 सितंबर को पहली मेधा सूची का प्रकाशन होगा, जबकि नामांकन 28 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच होगा। चयनित बचे कोटिवार सीट का आवंटन तीन अक्टूबर से पांच अक्टूबर के बीच होगा। इस सूची से नामांकन छह अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच होगी। नए दोनों सत्रों के कक्षा की शुरुआत 13 अक्टूबर से होगी।सभी कोटि के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 200 रुपये रखे गए हैं, जबकि परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के लिए एक हजार, पिछ...