भागलपुर, जुलाई 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू परिसर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने एक पेड़ गुरु के नाम कार्यक्रम बुधवार को रखा। इस दौरान पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा और एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार मौजूद थे। दोनों ने विवि परिसर अपने गुरु के नाम से पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। परिषद के विवि अध्यक्ष राजा यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- Bagaha N...