भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू में अतिक्रमण को लेकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। यही वजह है कि अतिक्रमणकारी लालबाग आवासीय कॉलोनी से लेकर सेंट्रल लाइब्रेरी तक विवि को अतिक्रमण की चपेट में ले रहे हैं। विवि थाना के समीप बहुद्देशीय इंडोर स्पोर्ट्स हॉल के बाहर उपले तैयार किए जाते हैं, लेकिन विवि अधिकारी इस बारे में कोई भी कार्रवाई से परहेज करते हैं। लालबाग कॉलोनी के पास स्थानीय लोग अतिक्रमण कर रहे हैं, लेकिन विवि प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। प्रॉक्टर डॉ. एसडी झा ने बताया कि इस मामले में इस्टेट पदाधिकारी को जानकार दी जएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...