भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू के गेस्ट हाउस में बुधवार को तिलकामांझी की जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान परिसर में लगाई गई तिलकामांझी की नई प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके लिए प्रतिमा लगाने का काम मंगलवार को ही पूरा कर लिया गया है। अनावरण के लिए विवि के कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। इसके अलावा तिलकामांझी प्रतिमा निर्माण समिति के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इसमें अध्यक्ष डॉ. शंभु दयाल खेतान, समिति के सचिव सह सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा एवं कोषाध्यक्ष सह वित्त कमेटी सदस्य डॉ. गौरी शंकर डोकानियां शामिल रहेंगे। सिंडिकेट सदस्य डॉ. गंगा ने बताया कि टीएमबीयू प्रशासनिक भवन के सामने जो तिलकामांझी की प्रतिमा थी, उसे हटाकर नई और बड़ी भव्य दूसरी प्रतिमा लगाई गई है। वहां से जो प्रतिमा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.