भागलपुर, अगस्त 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहा राज्य विवि सेवा आयोग (बीएसयूएससी) द्वारा अतिथि शिक्षकों के लिए चयन का परिणाम शनिवार की रात जारी कर दिया है। इसमें मारवाड़ी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षक और टीएमबीयू के खेल सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल के कई विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। दरअसल, डॉ. जायसवाल अपने कर्तव्य के बाद विद्यार्थियों को निशुल्क नेट-जेआरएफ सहित शैक्षणिक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराते हैं। जारी परिणाम में ज्योति कुमारी, अनिलेश कुमार एवं विनीता कुमारी शामिल हैं। इस सफलता पर उन्हें मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा, एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, समाजसेवी डॉ. शंभू दयाल खेतान आदि ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- सहायक प्राध्यापक भर्ती में वीकेएसयू के शोधार्थियों और विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन...