भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू के वैधानिक निकाय में कई सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया है। बावजूद अब तक सूची को अपडेट नहीं किया गया है। इसके लिए विवि सरकार स्तर से निर्देश का इंतजार कर रहा है। इसी वजह से कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी उन्हें 17 जनवरी को मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित होने वाली सीनेट बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। निकाय में विधान परिषद के प्रतिनिधि सदस्य डॉ. एनके यादव का कार्यकाल 21 दिसंबर 2025 को पूरा हो गया है। वर्तमान झाझा विधायक दामोदर रावत, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, अलौली विधायक रामवृक्ष सदा का कार्यकाल पांच जनवरी 2026 को समाप्त हो जाएगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा मनोनीत मुकेश कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, जयप्रीत मिश्रा, अभिनव कुमार, पप्पू निषाद, ...