टीएमबीयू के रेड रिबन पीयर कार्तिक होंगे सम्मानित
भागलपुर, जुलाई 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (बीएसएसीएस) के 28वें स्थापना दिवस पर पटना में समारोह आयोजित होगा। इस मौके पर मुख्यालय, जिला स्तर और समिति के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, नोडल अधिकारियों और पीयर एजुकेटर्स को सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में टीएमबीयू के एनएसएस से जुड़े कार्तिक गौतम का नाम शामिल है। वे रेड रिबन क्लब के पीयर हैं। कार्तिक को जिले में युवाओं के बीच एड्स जागरूकता और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस राज्यस्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्हें एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.