भागलपुर, जुलाई 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के ओल्ड पीजी परिसर में चोरों ने बिजली का तार चोरी कर ली है। इस कारण पांच दिनों से चार पीजी विभाग अंधेरे में है। इस कारण शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मी काफी परेशान हैं। विभाग में पानी और गर्मी से लोग परेशान हैं। इस परिसर में पीजी मैथिली विभाग, पीजी संगीत, पीजी आईआरपीएम व पीजी रुरल इक्नॉमिक्स विभाग है। पीजी मैथिली के हेड डॉ. अमिताभ चक्रवर्ती ने कहा कि मामले को लेकर सभी ने विवि प्रशासन को अवगत कराया है। हालांकि अब तक इस दिशा में विवि की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उधर, दिनकर परिसर स्थित तीन विभागों में पिछले एक हफ्ते से मेन लाइन का तार जल जाने के कारण बिजली नहीं है। वहां के शिक्षक भी काफी समस्या से जूझ रहे हैं। कक्षाओं में अंधेरे के कारण विद्यार्थी विभाग नहीं आ रहे हैं। विभाग ने कई बार...