टीएमबीयू के दो छात्र आईआईटी रुड़की में बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व
भागलपुर, अगस्त 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के दो एनएसएस स्वयंसेवक आईआईटी रुड़की के सहारनपुर में 10 अगस्त को आयोजित मॉडल सीओपी-31 में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें शिवसागर और प्रभाकर शामिल हैं। सीओपी-31 में दोनों छात्र जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं वैश्विक जलवायु नीति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा, संवाद एवं वार्ता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी रुड़की एवं स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मॉडल सीओपी-31 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी) की तर्ज पर आयोजित कार्यक्रम है, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न देशों एवं हितधारकों की भूमिका निभाते हुए वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श एवं समाधान तलाशने का अवसर मिलता है। शिव सागर मारवाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.