भागलपुर, जुलाई 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू का 67वां स्थापना दिवस रविवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा द्वारा संभावित है। दिवस विशेष पर विवि प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण के बाद तिलकामंझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम मारवाड़ी कॉलेज सभागार में आयोजित होगा। इस दौरान अवकाशप्राप्त कर्मचारियों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों व प्रभारी प्राचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। बेहतर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएग। विवि एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थापना दिवस को लेकर विवि प्रशासनिक भवन को रंग बिरंगी रोशनी वाली लाइटों से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- टीएमबीयू के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 24 यूनिट रक्त संग्...