भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू के एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार का कार्यकाल एक वर्ष या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) के लिए बढ़ा दिया गया है। कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ज्ञात हो कि डॉ. राहुल के नेतृत्व में विवि का एनएसएस लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। हाल ही में मारवाड़ी कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर के एकीकरण शिविर का सफल आयोजन भी उन्हीं के नेतृत्व में संपन्न हुआ था, जिसमें कई राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...