जमशेदपुर, मई 8 -- टीएमएच में भर्ती मरीज 78 वर्षीय टी शर्मा की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और ऑपरेशन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। स्थिति बिगड़ने पर बिष्टूपुर पुलिस को मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। मृतक के पुत्र और बारीडीह निवासी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि 4 मई को उनके पिता को सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत होने पर टीएमएच में भर्ती कराया गया था। परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों ने पहले दूसरे अस्पताल रेफर करने की बात कही, लेकिन बाद में ऑपरेशन और दवा से इलाज के दो विकल्प दिए। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार दवा से इलाज कराना चाहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.