जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने हृदय रोगियों के उपचार की सुविधाओं का विस्तार करते हुए अत्याधुनिक कार्डियक कैथेटराइजेशन प्रयोगशाला से सुसज्जित नई हार्ट केयर यूनिट शुरू की है। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरा रामम ने यूनिट का उद्घाटन किया। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। नई यूनिट में हृदय संबंधी चिकित्सा सेवाओं को एक ही स्थान पर समेकित किया गया है। यहां प्रत्येक बेड को गंभीर मरीजों की निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर वेंटिलेशन की सुविधा से लैस किया गया है। मरीज की स्थिति बिगड़ने पर तत्काल उसी यूनिट में उच्चस्तरीय उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। टीएमएच की जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज डॉ. विनिता सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था से कार्डियक केयर को अधिक ...