जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- जमशेदपुर।बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में चाय दुकान पर हुए हमले के बाद 26 वर्षीय मेहंदी कुमारी टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के बर्न यूनिट में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इधर, घटना के बाद पीड़ित परिवार पर आरोपियों द्वारा लगातार समझौते का दबाव और धमकी दिए जाने से पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है।घटना 6 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है, जब जमशेदपुर हाई स्कूल और टाटा फुटबॉल अकादमी (टीएफए) के सामने स्थित बजरंग चाय दुकान पर 6-7 युवक पहुंचे। परिजनों के अनुसार, सभी एक कार से आए थे, जिस पर एक राजनीतिक दल का झंडा लगा हुआ था। आरोप है कि युवकों ने उधार में चाय मांगी और देर होने पर गाली-गलौज शुरू कर दी।उधार चाय को लेकर बरपा कहरविवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.