टीएमएच में एडवांस न्यूरोवैस्कुलर केयर पर सीएमई का आयोजन
जमशेदपुर, जुलाई 19 -- जमशेदपुर। टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के न्यूरोसर्जरी विभाग द्वारा "न्यूरोवैस्कुलर विकारों का एंडोवैस्कुलर प्रबंधन : एक व्यावहारिक दृष्टिकोण विषय पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम एवं सीखने और अभ्यास पर आधारित कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं से जुड़े चिकित्सकों ने भाग लिया और जटिल न्यूरोवैस्कुलर रोगों के मिनिमली इनवेसिव ट्रीटमेंट में हो रही नवीनतम प्रगति पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का उद्घाटन टीएमएच की जीएम (मेडिकल सर्विसेज) डॉ. विनिता सिंह ने किया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति रही, जिसमें डॉ. अशोक सुंदर, चीफ ऑफ मेडिकल इनडोर सर्विसेज; डॉ. ममता रथ दत्ता, चीफ ऑफ मेडिकल सपोर्ट सर्विसेज और डॉ. जीवेश मल्लिक, हेड, न्यूरो सर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.