जमशेदपुर, फरवरी 25 -- टाटा स्टील में कर्मचारियों के लिए लागू सुनहरे भविष्य की योजना 4.0 (ईएसएस) की सफलता को लेकर टीएमएच प्रबंधन सक्रिय हो गया है। लक्ष्य हासिल करने के लिए कर्मचारियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इस क्रम में टीएमएच के एचआर अधिकारियों ने यूनियन के स्थानीय कमेटी मेंबरों के साथ बैठक की। बैठक में प्रबंधन ने कमेटी मेंबरों से अनुरोध किया कि वे कर्मचारियों को ईएसएस योजना के लाभ और इसके महत्व के बारे में समझाएं। प्रबंधन ने बताया कि टीएमएच में मैनपावर शून्य से तय होगा, क्योंकि यह आउटसोर्स किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, कुछ कमेटी मेंबर योजना के लाभ के एवज में टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेस कंपनी में अपने किसी आश्रित की नियुक्ति चाहते हैं। इस मुद्दे पर यूनियन के कुछ पदाधिकारी पहल भी कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.