चाईबासा, जुलाई 2 -- नोवामुंडी, संवाददाता। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को टाटा स्टील जोडा के वैली क्लब प्रेक्षागृह में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डीबी सुंदर रामम, उपाध्यक्ष, कॉर्पोरेट सर्विसेज टाटा स्टील तथा विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष रॉ मैटेरियल्स टाटा स्टील संदीप कुमार थे। दोनों अतिथियों ने कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे जीवनरक्षक हैं। उनका समर्पण, विशेषकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में, पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में डॉक्टर विनीता सिंह जीएम मेडिकल सर्विसेज, देवाशीष जेना जीएम ओएमक्यू, डॉक्टर धीरेन्द्र कुमार सीएमओ ओएमक्यू के अलावा टाटा मेन हॉस्पिटल नोवामुंडी एवं जोड़ा के चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर केएम मेमोरियल हॉस्पिटल में चिकित्सकों...