लखनऊ, अप्रैल 10 -- अधिवेशन लखनऊ, संवाददाता।पीसीएस (रिटायर) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सामान्य बैठक और अधिवेशन राजस्व परिषद के अंबेडकर सभागार में हुई। इसमें टीएन द्विवेदी को अध्यक्ष और अमृतलाल साहू को महासचिव चुना गया। संगठन की ओर से सरकार से मांग की गई कि पीसीएस (न्यायिक) के अधिकारियों के रिटायर होने पर उनके समाज घरेलू परिचालक भत्ता एवं चिकित्सा भत्ता रिटायर पीसीएस (प्रशासनिक) को भी दिया जाए।अधिवेशन में मुख्य अतिथि में पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह रिटायर्ड पीसीएस अधिकारियों की समस्याओं पर शासन का ध्यान आकर्षित करेंगे। नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। अधिवेशन में रिटायर पीसीएस वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य आरएन तिवारी को निर्विरोध चुनाव अधिकारी चुना गया। सर्वसम्मति से टीएन द्विवेदी को अध्यक्ष, अ...