प्रयागराज, अप्रैल 23 -- बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रयागराज मंडल में संगठनात्मक बदलाव करते हुए चिंतामणि वर्मा की जगह टीएन जैसल को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। टीएन जैसल मेजा क्षेत्र के समहन गांव के निवासी हैं। पार्टी के इस फैसले से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। टीएन जैसल ने कहा कि वह शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। यह भी पढ़ें- टीएन जैसल बने बसपा के जिलाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...