टीएनबी लॉ कॉलेज में शिक्षक संघ के नए पदाधिकारी सम्मानित
भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी लॉ कॉलेज में गुरुवार को नए शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार मिश्रा ने नवचयनित अध्यक्ष डॉ. रमाशंकर, उपाध्यक्ष डॉ. बबीता कुमारी, महासचिव डॉ. प्रशांत कुमार, संयुक्त सचिव डॉ. सुनीता कुमारी और कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए संघ के आगामी कार्यों के लिए मार्गदर्शन दिया। कॉलेज के प्राचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने भी सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. चंद्रशेखर आजाद, बिनी कुमारी, डॉ. सुजाता गुप्ता, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार और अक्षय कुमार अंजनी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.