भागलपुर, जुलाई 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएनबी लॉ कॉलेज में मंगलवार से तीन वर्षीय एलएलबी सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-29) की कक्षाएं शुरू हो गईं। इसके लिए कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को एलएलबी पाठ्यक्रम की संरचना, अध्ययन व्यवस्था, शैक्षणिक नियमों एवं विधि शिक्षा के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिन्हा तथा अन्य प्राध्यापकों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अनुशासन, नियमित अध्ययन, नैतिक मूल्यों एवं विधि शिक्षा के महत्व से परिचित कराया। विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने, विधिक मूल्यों को आत्मसात करने तथा महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़...