भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रही भागलपुर जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) की सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को टीएनबी क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। टीएनबी क्लब ने यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को संघर्षपूर्ण मुकाबले में तीन विकेट से शिकस्त देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच में गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीएनबी के रितेश भारती को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम 34.3 ओवर में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सूर्य रघुवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर सर्वाधिक 58 रन बनाए। वहीं, विवेक सुबोध कुमार ने 45 और मयंक कृष्णन चौधरी ने 22 रनों का योगदान दिया। टीएनबी की ओर से रितेश भारती ने धारदार गेंदबाजी करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.