भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएनबी कॉलेज के शिक्षकों ने कॉलेज में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर मौजूद शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रस्तुत गीत-संगीत, शायरी व फगुआ गीतों ने माहौल को फागुनी कर दिया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने कहा कि होली केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज को जोड़ने और प्रेम का संदेश देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह सिंडिकेट सदस्य डॉ. मुश्फिक आलम ने सूफी संत अमीर खुसरो की रचनाओं में वर्णित होली प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जब समाज में धार्मिक विभाजन की स्थितियां थीं, तब खुसरो ने अपनी काव्यधारा से प्रेम और एकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.