टीएनबी कॉलेज में हुए विवाद मामले की शुरू हुई जांच
भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में कुछ दिनों पूर्व कर्मचारी नेता सुशील मंडल और शिक्षक निर्लेश कुमार के बीच हुए विवाद मामले की जांच शुरू हो गई है। विवाद की जांच करने वाली कमेटी दोनों पक्षों से बात करेगी। साथ ही घटना के समय जो लोग मौजूद थे। उनसे भी जानकारी लेकर उसे रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने जांच कमेटी के सदस्यों को 10 दिनों का समय जांच के लिए दिया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने कुलपति को एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.