टीएनबी कॉलेज में समय से नहीं पहुंचे थे शिक्षक, प्राचार्य की चेतावनी
भागलपुर, जुलाई 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज में शिक्षकों के समय से नहीं आने का मामला प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने मंगलवार को पकड़ा। जबकि कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-2 के इंटरनल की परीक्षा पूर्व से निर्धारित थी। परीक्षार्थी पहुंच गए थे, लेकिन कई शिक्षक 10.30 तक कॉलेज नहीं पहुंचे थे। इसकी जानकारी जब प्राचार्य को लगी तो वे खुद जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने कई शिक्षकों देरी से आते हुए पाया। मामले में प्राचार्य ने तत्काल उन लोगों को शोकॉज करने की बात कही, लेकिन कॉलेज के शिक्षक संघ ने प्राचार्य से अनुरोध किया कि वे इस बार शिक्षकों को माफ कर दें, आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। प्राचार्य ने भी देखा कि जो शिक्षक समय से नहीं पहुंचे थे, उनकी पहली गलती थी। इस कारण उन्हें कड़ी चेतावनी के साथ छोड़ा गया। प्राचार्य ने कहा कि जब आने का समय 10.30 तय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.