भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज में सोमवार को मूलभूत सुविधाओं को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश कॉलेज प्राचार्य के विरुद्ध फूट पड़ा। छात्र राजद के कॉलेज के अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में कई विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। वे लोग कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी और हंगामा करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे। वे लोग मांगों को लेकर प्राचार्य कक्ष के बाद धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों का कहना था कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति काफी बदतर है। कई बार कॉलेज प्रशासन से लिखित मांग के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थिति जस की तस बनी हुई है। धरना के दौरान जब कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा तो वे लोग प्राचार्य कक्ष में जबरन प्रवेश कर गए। इसके बाद प्राचार्य से कॉलेज अध्यक्ष ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.