टीएनबी कॉलेज में पुलिस प्रशिक्षण का विरोध
भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएनबी कॉलेज के स्टेडियम और खेल मैदान में सिपाही प्रशिक्षण और परबत्ती स्थित माइनोरिटी हॉस्टल में पुलिस के आवासन की व्यवस्था का विरोध आइसा ने किया है। आइसा के राज्य सह सचिव प्रवीण कुशवाहा ने इस संबंध में विवि प्रशासन और लोकभवन को पत्र लिख हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से टीएनबी कॉलेज के भौतिकी विभाग में सिपाहियों की सैद्धांतिक कक्षाएं भी चल रही हैं। इस कारण विद्यार्थियों को काफी मुश्किल हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.