भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता विश्व महिला दिवस के अवसर पर टीएनबी कॉलेज में छात्राओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित हुआ। 100 मीटर दौड़ में रचना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर एवं 400 मीटर दोनों दौड़ में आकांक्षा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल कर अपना परचम लहराया। प्रतिभागियों को अतिथियों ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विधायक रोहित पांडेय सहित अन्य ने किया। इस मौके पर विनोद सिन्हा, डॉ. जैनेंद्र कुमार, डॉ. अमलेंदु, डॉ. उमेश के अलावा अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद और टीएनबी कॉलेज के कॉलेज अध्यक्ष सुमित सिंह, मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद रहे। अतिथिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.