टीएनबी कॉलेज में इतिहास के प्रभारी हेड को शोकॉज
भागलपुर, अगस्त 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज के स्टाफ रूम में गुरुवार को दो छात्राओं द्वारा उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के बाद कॉलेज प्रबंधन ने विभाग पर सख्ती शुरू कर दी है। इस मामले में प्राचार्य ने विभाग के प्रभारी हेड डॉ. कुमार कार्तिक को शोकॉज किया है। उधर, कॉलेज का इतिहास विभाग स्टाफ रूम में चल रहा था, लेकिन इस घटना के बाद अब उसे कॉलेज के ज्योग्राफी विभाग के निचले तल पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने निर्देश दिया है। प्राचार्य ने कहा कि लापरवाही को लेकर प्रथम दृष्टया प्रभारी हेड को शोकॉज किया गया है, साथ ही विभाग को शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: टीएनबी कॉलेज मामले में होगी कार्रवाई कॉलेज में उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के मामले को लेकर अनुशासन समिति ने अपनी जांच शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.