बांका, अक्टूबर 3 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। शनिवार को टीएनबी कॉलेज, भागलपुर के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय, फुल्लीडुमर के प्रभारी प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य से विधिवत प्रभार ग्रहण करने के बाद महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली तथा विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. दीपो महतो ने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और शैक्षणिक सत्र का समय पर संचालन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के साथ महाविद्यालय में आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए...