भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को गर्ल्स हॉस्टल में मेस का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से छात्राओं को शुद्ध खाना खाने में सहूलियत होगी। इस मौके पर डॉ. जैनेंद्र कुमार, डॉ. जीनत कैफी सहित काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...