टीएनबी कॉलेजिएट मैदान पार्क निर्माण का उप नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, वरीय संवददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग की अमृत 2.0 योजना के तहत शहरवासियों को जल्द ही एक नया और आधुनिक पार्क मिलने जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत चयनित तीन पार्कों में से एक ऐतिहासिक टीएनबी कॉलेजिएट पार्क के निर्माण का काम धरातल पर शुरू हो चुका है। शनिवार को उपनगर आयुक्त आमिर सुहैल ने कार्यालय अधीक्षक सह योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद और जोनल प्रभारी मो. हसन के साथ निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपनगर आयुक्त ने ठेकेदार और निगमकर्मियों से कहा कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप और निर्धारित समयावधि के भीतर होना चाहिए। पार्क की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद ने बताया कि पार्क के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए विभाग द्वारा 2.32 करोड़ रुपये से अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.