भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर को सुंदर और हरा-भरा बनाने की दिशा में नगर निगम की महत्वपूर्ण योजनाएं प्रशासनिक फाइलों और तकनीकी अड़चनों में उलझ कर रह गई है। नेहरू मेमोरियल तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य वन विभाग की एनओसी में फंसने के बाद अब दो और बड़ी योजनाएं अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) न मिलने के कारण ठप पड़ गई हैं। इन सभी परियोजनाओं के लिए 8 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत होने के बावजूद धरातल पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत 2.0 के तहत भागलपुर के चार प्रमुख पार्कों का कायाकल्प किया जाना है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण टीएनबी कॉलेजिएट पार्क का निर्माण है, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिलने के कारण यह परियोजना रुकी हुई है। ठीक इसी तरह, नेहरू मेमोरियल तालाब के जीर्णोद्धार का ...