भागलपुर, जून 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अमृत 2.0 योजना के तहत वर्तमान में शहर के तीन पार्कों और एक तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसमें गेंदखाना मैदान पार्क, हाउसिंग कॉलोनी के एक सेक्टर में पार्क निर्माण और नेहरू मेमोरियल तालाब का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं टीएनबी कॉलेजिएट पार्क के निर्माण को लेकर जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान ने बताया कि निर्माण कार्य से पूर्व सारी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही संवेदक को इस पार्क का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- टीएनबी कॉलेजिएट पार्क का शुरू होगा निर्माण यह भी पढ़ें- तालाब सुंदरीकरण के लिए 20 लाख अवमुक्त यह भी पढ़ें- पलिया शाहबदी तालाब का हो रहा है कायाकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...