सिमडेगा, मई 12 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। बीआरसी में मंगलवार को शिक्षक आवश्यकता आकलन के तीसरे चरण की परीक्षा की शुरूआत की गई। परीक्षा के लिए प्रखंड में सभी सरकारी स्कूल के 206 शिक्षकों ने टीएनए के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है। 12 मई से 14 मई तक आयोजित परीक्षा में सभी शिक्षक ऑनलाइन परीक्षा देंगे। प्रथम दिन कुल 67 शिक्षकों ने टीएनए परीक्षा दी। मौके पर बीपीओ जया रश्मि,श्रवण बड़ाईक,नीरज कुमार,राजेश्वर राम बड़ाईक,रूबी बाई,सीआरपी बीआरपी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- टीचर नीड असेसमेंट में पहले दिन 2100 शिक्षकों ने लिया भाग यह भी पढ़ें- टीएनए परीक्षा में 60 शिक्षकों ने लिया भाग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...