पाकुड़, मई 14 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़बाड़ी-महेशपुर में अंतिम दिन गुरूवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक गुणवत्ता मूल्यांकन को लेकर आयोजित टीएनए (टीचर नीड्स एसेसमेंट) परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चली, जिसमें 80 शिक्षक-शिक्षिकाओं में 76 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया, जबकि 04 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें 71 शिक्षक-शिक्षिकाओं में 71 शामिल हुए। दोनों सत्रों में कुल 147 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने टीएनए परीक्षा में भाग लिया। बीपीओ श्याम ठाकुर ने बताया कि टीएनए परीक्षा का मुख्य उद्देश्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की विषयगत जानकारी, शिक्षण पद्धति एवं प्रशिक्षण की आवश्यकता का आकलन करन...