पाकुड़, मई 14 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित टीचर नीड असेसमेंट (टीएनए) ऑनलाइन परीक्षा के अंतिम दिन गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूरती एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रघुवर तिवारी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा प्रखंड स्तरीय रिसोर्स रूम का भी निरीक्षण किया। रिसोर्स सेंटर का अवलोकन कर वहां कार्यरत रिसोर्स शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीएनए परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम बैच में कुल 59 शिक्षकों में से 58 शिक्षक उपस्थित होकर ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन की व्यवस्था पर संतोष जताया। मौके पर बीईईओ सुधा कुमारी, बीपीओ किशन भगत सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अंतिम दिन टीएनए में शामिल हुए 117 शिक्षक यह ...