नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा। एसएन दुबे और कमला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें टीएनएम और जेएनएनवाईसी एकेडमी ने जीत दर्ज की। दोनों मुकाबले सेक्टर-127 स्थित पायनियर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए। टीएनएम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूजीसी एकेडमी 226 रन ही बना सकी। दूसरे मुकाबले में स्टार एकादश ने 163 रन बनाए। जेएनएनवाईसी ने यह मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...